सोनभद्र, अक्टूबर 28 -- Sonbhadra News: म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बबनडीहा गांव में सर्पदंश से एक बालक अचेत हो गया। वह शौच के लिए जंगल की ओर गया था। म्योरपुर थाना क्षेत्र के बबनडीहा गांव निवासी राजेन्द्र का घर जंंगल के किनारे स्थित है। बुधवार की सुबह उनका 12 वर्षीय पुत्र कृष्णा, जो कक्षा पांच का छात्र है, शौच करने के लिए घर से कुछ दूर जंगल की तरफ गया था। इसी दौरान उसके पैर में किसी विषैले सर्प ने डस लिया। उसने घर आकर इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन करीब एक घंटे बाद उसे सीएचसी म्योरपुर लेकर पहुंचे, जहां डा संजीव बिंद ने उसे भर्ती कर उसका उपचार शुरू कर दिया। बालक की हालत में सुधार न होने पर बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...