Sonbhadra News: सर्पदंश से छात्रा की मौत, मचा कोहराम
सोनभद्र, अक्टूबर 17 -- Sonbhadra News: सांगोबांध/बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। बभनी थाना क्षेत्र के बड़होर गांव में सर्पदंश से छह वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। स्कूल से घर जाते समय रास्ते में फूल तोड़ने के दौरान सांप ने उसे डस लिया। वह कक्षा एक की छात्रा थी। बभनी थाना क्षेत्र के बड़होर गांव निवासी सलाहुद्दीन की छह वर्षीय पुत्री सफीना प्राथमिक विद्यालय बड़होर प्रथम में कक्षा एक की छात्रा थी। गुरुवार को वह स्कूल से घर लौट रही थी। रास्ते में सड़क किनारे झाड़ी से फूल तोड़ते समय वह अचानक गिर गई। इसी दौरान झाड़ी में छिपे सर्प ने उसे डस लिया। छात्रा ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर लेकर पहुंचे, जहां उपचार के बाद तबीयत में सुधार होने पर उसे घर ले आए। शुक्रवार शाम अचानक उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई। परिजन उसे दोबारा अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.