Sonbhadra News: सर्पदंश से किसान की मौत, मचा कोहराम
सोनभद्र, अगस्त 6 -- Sonbhadra News: दुद्धी। विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के घूमा गांव में गुरुवार की सुबह सर्पदंश से एक किसान की मौत हो गई। वह अपने घर से पास में स्थित कुएं की तरफ जा रहा था। विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के घूमा गांव निवासी 42 वर्षीय नागेंद्र यादव पुत्र कैलाश यादव घर के पास स्थित अपने कुएं पर जा रहे थे। तभी रास्ते में बैठे विषैले सर्प ने उनके दाएं पैर में डस लिया। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक अपने पीछे एक पुत्र और दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। अस्पताल से मेमो जारी होने के बाद दुद्धी कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.