सोनभद्र, अगस्त 2 -- Sonbhadra News: सोनभद्र/खलियारी, हिटी। जिले के रॉबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं नगवां ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलियारी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में दोनों स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 89 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। मौसम में बदलाव के बीच सर्दी, खांसी, जुकाम, वायरल बुखार और उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही।

स्वास्थ्य केंद्र में उपचार रॉबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. जेपी सिंह के नेतृत्व में 37 मरीजों का उपचार किया गया। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श देने के साथ दवाएं भी उपलब्ध कराईं। यहां अधिकांश मरीज मौसमी बीमारियों से पीड़ित पाए गए। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलियारी में प...