सोनभद्र, अक्टूबर 27 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नंदलाल ने बताया कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर जिल में 28 से 31 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रमों आयोजित किए जाएंगे। 28 अक्टूबर को गोष्ठी और 31 अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद में एक किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने जीवनभर किसानों, मजदूरों और ग्रामीण भारत की आवाज बुलंद की। खेड़ा सत्याग्रह 1918 और बारडोली सत्याग्रह 1928 में किसानों का नेतृत्व कर उन्होंने अपनी संगठन क्षमता और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया। यह भी पढ़ें- Chandauli News: लौह पुरुष पटेल की जयंती पर होंगे विविध कार्यक्रम बारडोली सत्याग्रह की सफलता के बाद उन्हें सरदार की उपाधि मिली। ...