Sonbhadra News: सरकारी भवन निर्माण कार्य रुकवाने का ग्रामीणों का आरोप
सोनभद्र, जुलाई 27 -- Sonbhadra News: दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। म्योरपुर विकास खंड के जामपानी गांव में आंगनबाड़ी केंद्र और एएनएम सेंटर के निर्माण को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की आरक्षित भूमि पर बन रही बाउंड्रीवाल का निर्माण कुछ दबंगों ने लाठी-डंडों के बल पर रुकवा दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे भूख हड़ताल और चक्का जाम करने को विवश होंगे। मामले को लेकर ग्राम प्रधान और 50 से अधिक ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी दुद्धी को शिकायती पत्र सौंपकर निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पत्र में ग्राम प्रधान आशा देवी एवं ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग और प्रभागीय वनाधिकारी रेणुकूट के आदेश पर गाटा संख्या 147-ख में आंगनबाड़ी केंद्र के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.