Sonbhadra News: सम्भव दिवस में मिली सभी 23 शिकायतों का निस्तारण
सोनभद्र, सितम्बर 7 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। शासन के निर्देश पर सोमवार को नगर पालिका परिषद सोनभद्र सहित जिले के सभी नगरीय निकायों में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न निकायों से कुल 23 शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकारियों के अनुसार सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण करा दिया गया। प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल और मार्ग प्रकाश से संबंधित समस्याएं शामिल रहीं। नगर पालिका परिषद सोनभद्र में अध्यक्ष रूबी प्रसाद की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित की गई। यहां पर कुल दो शिकायतों को सुनते हुए उसका निस्तारण कराया गया। नगर पंचायत घोरावल में दो, चुर्क-घुर्मा में दो, चोपन में चार, ओबरा में चार, रेणुकूट में दो, पिपरी में दो, दुद्धी में दो, डाला बाजार में एक और अनपरा नगर पंचायत में दो शिकायतें प्राप्त हुईं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.