Sonbhadra News: समूहों के बने उत्पादों को मिलेगा बाजार, खुलेंगे आउटलेट
सोनभद्र, अगस्त 11 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन से संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बने उत्पादों को अब बाजार भी उपलब्ध कराया जाएगा। जिले के सभी ब्लाकों में आउटलेट खोले जाएंगे। जिला प्रशासन ने समूहों के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया है। सोनभद्र में एनआरएलएम से संचालित स्वयं सहायता समूहों द्वारा विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाए जा रहे हैं। इसमें मिलेट्स उत्पाद में सावा, कोदो, ज्वार, बाजारा आदि से तरह-तरह के उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। मिलेट्स के बने लड्डू, नमकीन, बिस्किट आदि की डिमांड भी तेजी से बढ़ रही है। इसके साथ ही साबुन और अन्य उत्पाद भी समूह की महिलाएं तेजी से तैयार कर रही हैं। इन उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने नई पहल की है।
आउटलेट खोलने की प्रक्रिया जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.