Sonbhadra News: सप्तमी पर निकली मां दुर्गा की भव्य कलश यात्रा
सोनभद्र, अक्टूबर 17 -- Sonbhadra News: विंढमगंज,हिन्दुस्तान संवाद। विंढमगंज थाना क्षेत्र के मुड़ीसेमर गांव स्थित प्राचीन शिव शक्ति मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर नव युवक दुर्गा पूजा समिति की ओर से मां दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को नवरात्र की सप्तमी के अवसर पर मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां और बच्चे शामिल हुए। कलश यात्रा में महिलाएं और युवतियां सिर पर कलश लेकर कतारबद्ध होकर निकलीं। यात्रा गांव के ब्रह्मा पीपल स्थान पहुंची, जहां से श्रद्धालु मुड़ीसेमर स्थित मलिया नदी पहुंचे। यहां विधि-विधान से कलश में जल भरने के बाद श्रद्धालु वापस शिव शक्ति मंदिर परिसर स्थित दुर्गा पंडाल पहुंचे। यह भी पढ़ें- Munger News: मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना को मंदिरों में उमड़ी भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.