सोनभद्र, अक्टूबर 15 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर गुरुवार को भारत के महान वैज्ञानिक एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। संगोष्ठी आयोजित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि डॉ. कलाम को मिसाइल मैन और जनता के राष्ट्रपति के रूप में जाना जाता है। उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उन्होंने अपना पूरा जीवन विज्ञान, रक्षा और शिक्षा के क्षेत्र में देश की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उनका जीवन युवाओं और गरीबों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। यह भी पढ़ें- Auraiya News: सपा कार्यालय में मनाई डॉ. कलाम की जयंती उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव...