सोनभद्र, अक्टूबर 31 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) के 106वें स्थापना दिवस पर शनिवार को एनसीएल के ककरी क्षेत्र में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रातः सात बजे ककरी आवासीय परिसर में सद्भावना रैली निकाली गई तथा ध्वजारोहण के माध्यम से श्रमिक आंदोलन की गौरवशाली विरासत को नमन किया गया। कोलियरी मजदूर सभा एटक, सिंगरौली के महामंत्री अजय कुमार, ककरी शाखा अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, सचिव दिलीप कुमार वर्मा सहित कोर कमेटी एवं कार्यकारिणी के पदाधिकारी, यूनियन कार्यकर्ता तथा विभिन्न विभागों में कार्यरत संविदा श्रमिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।महामंत्री अजय कुमार ने ध्वजारोहण करने के बाद श्रमिक एकता-अधिकारों के लिए संघर्ष को संगठन की पहचान बताया। महामंत्री अजय कुमार ने संविदा कर्मचारियों को उपहार भेंट कर ...