सोनभद्र, अक्टूबर 8 -- Sonbhadra News: करमा, हिन्दुस्तान संवाद। बाबा बिहारी इंटर कॉलेज भरकवाह परिसर में किसान जागरूकता अभियान के तहत सतत कृषि के लिए किसानों का सशक्तिकरण एवं कृषि जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अनुभवी किसान जयराम ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। पृथ्वी एवं विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार तथा ग्रामोदय शिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में वैज्ञानिकों एवं कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को आधुनिक एवं टिकाऊ कृषि तकनीकों की जानकारी दी। किसानों की आय बढ़ाने के लिए खेती के साथ अतिरिक्त व्यवसाय अपनाने की सलाह दी गई। साथ ही यूरिया का कम प्रयोग करने, वर्मी कंपोस्ट एवं जीवामृत जैसे जैविक विकल्पों को अपनाने तथा पॉलीहाउस और ग्रीनहाउस तकनीक के बारे में जानकारी दी गई। प्रगतिशील किस...