सोनभद्र, अक्टूबर 30 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। अनपरा थानाक्षेत्र अन्तर्गत गुरुवार को अनपरा डी तापीय परियोजना परिसर मार्ग पर अचानक बाइक असंतुलित होकर गिरने से गम्भीर रूप से घायल एक संविदकर्मी विकास पाठक (35) की वाराणसी में उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई। इस दौरान बाइक चला रहे दूसरे मजदूर विशाल जायसवाल (32) भी घायल हो गया जिनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार सीएचपी (कोल हैंडलिंग प्लांट) में कन्वेयर आपरेटर के पद पर कार्यरत संविदा कर्मी विकास पाठक निवासी अनपरा बाजार और विशाल जायसवाल निवासी एचसीएल कालोनी गुरुवार को बी-शिफ्ट में ड्यूटी करने बाइक से पावर हाउस जा रहे थे कि इसी दौरान मार्ग पर अचानक एक कुत्ता सामने आ गया जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में विशाल के पैर में चोट आई जबकि विकास के सिर में गंभीर चोट लगी। दोनों को अन...