सोनभद्र, अक्टूबर 12 -- Sonbhadra News: म्योरपुर,हिन्दुस्तान संवाद। म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम के संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। कर्मचारियों ने कामकाज बंद कर धरना दिया और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। हड़ताली कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 10 लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा, वेतन विसंगतियों का निराकरण, दूसरे जिले में स्थानांतरण की सुविधा और नियमित भर्ती में संविदा कर्मचारियों को प्राथमिकता देना शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से मांगें उठाने के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि जब...