Sonbhadra News: संभव दिवस पर 25 मामलों का निस्तारण
सोनभद्र, अगस्त 24 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। जिले की सभी निकायों में सोमवार को संभव दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 25 मामले आए, जिनका मौके पर निस्तारण किया गया। नगर पालिका परिषद सोनभद्र में अवर अभियंता राजकुमार राज ने दो मामलो को सुना और उनका मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं नगर पंचायत घोरावल में एक, चुर्क-घुर्मा में दो, चोपन में छह, ओबरा में पांच, रेनुकूट में दो, पिपरी में शून्य, दुद्धी में तीन, डाला बाजार में एक तथा अनपरा में तीन शिकायतें आई, जिनका मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान साफ-सफाई, पेयजल और मार्ग प्रकाश से संबंधित समस्याएं अधिक आई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.