Sonbhadra News: संभव दिवस : 24 शिकायतों का हुआ निस्तारण
सोनभद्र, जुलाई 20 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। जिले की सभी निकायों में सोमवार को संभव दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 24 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। नगर पालिका परिषद सोनभद्र में नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद और अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान दो मामले आए जिनका मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं नगर पंचायत घोरावल में 2, चुर्क घुर्मा में 2, चोपन में 4, ओबर में 3, रेनुकूट में 4, पिपरी में 2, दुद्धी में 2, डाला बजार में 1 और अनपरा में 2 मामले आए जिनका मौके पर निस्तारण किया गया। इसमें साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश, इत्यादि से सम्बन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। रूबी प्रसाद अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सोनभद्र ने बताया गया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.