Sonbhadra News: संदिग्ध हालात में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
सोनभद्र, अक्टूबर 10 -- Sonbhadra News: अनपरा, संवाददाता। अनपरा थाना क्षेत्र के रेणुसागर हिंडालको कॉलोनी में शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का घर में फंदे से लटकता शव मिला। युवक घर में अकेले था, उसकी पत्नी बच्चों केसाथ मायके गई हुई थी। युवक ने किन परिस्थितियों में फांसी लगाई इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अनपरा थाना क्षेत्र के हिण्डाल्को रेनुसागर के एन टाइप आवास संख्या 40/1 निवासी 30 वर्षीय समीर खान पुत्र स्व. सलीम खान हिण्डाल्को रेनुसागर में इलेक्ट्रिक विभाग में 2024 से तैनात था। शुक्रवार की रात युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में अपने आवास में फंदे से लटकता शव आसपास के लोगों ने देखा। शव देखकर लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। मृतक के चाचा नसीम खान की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.