Sonbhadra News: संदिग्ध परिस्थिति में सब्जी मंडी में आग लगने से 20 से अधिक दुकानदारों का सामान जला
सोनभद्र, अक्टूबर 20 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। रॉबर्ट्सगंज स्थित नवीन सब्जी मंडी में सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से 20 से अधिक दुकानदारों का सामान जलकर राख हो गया। आग से करीब 25 से 30 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद रात दो बजे आग पर काबू पाया। बताया गया कि सोमवार रात करीब 11 बजे मंडी के टीनशेड नंबर दो में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने अभी विकराल रूप धारण कर लिया, इससे मंडी में अफरातफरी मच गई। मंडी समिति के अध्यक्ष राकेश सोनकर सहित विजय, राकेश, रामबचन, मुन्नी, रामफल, राजू, करन और राणा सोनकर समेत 20 से अधिक दुकानदारों का सामान जल गया। आग की चपेट में आने से आलू, प्याज, लहसुन, टमाटर, अदरक, आंवला, केला और पत्तागोभी समेत बड़ी मात्रा में सब्जियां व फल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.