Sonbhadra News: संदिग्ध परिस्थिति में महिला का फंदे से लटकता मिला शव
सोनभद्र, जुलाई 9 -- Sonbhadra News: चोपन। जुगैल थाना क्षेत्र के नेवारी गांव में गुरूवार की सुबह घर में ही पंखे के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव लटकता हुआ मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। नेवारी गांव निवासी 35 वर्षीय ज्योति पत्नी नितेश पाठक गुरुवार की सुबह घर में ही पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही इस बात की जानकारी परिजनों को हुई तो अफरा तफरी मच गई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद जुगैल प्रभारी निरिक्षक सीपी वर्मा अपने मातहतों के साथ मौके पर पहुंच गये और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.