Sonbhadra News: संदिग्ध परिस्थिति में नाई की रक्त-रंजित शव मिलने से मचा हड़कंप
सोनभद्र, सितम्बर 27 -- Sonbhadra News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चंदासी पेट्रोल पंप के पास रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक नाई का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मुगलसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। शहाबगंज थाना क्षेत्र के पालपुर गांव निवासी 44 वर्षीय मनोज शर्मा (44) पुत्र मार्कंडेय चंदासी में अपने रिश्ते के जीजा के भाई अनिल शर्मा के साथ नाई का काम करता था। वह रोजाना की तरह दुकान पर काम करता था, लेकिन रविवार सुबह दुकान पर नहीं पहुंचा। सुबह पेट्रोल पंप के पास उसका शव पड़ा मिलने की सूचना मिली। पुलिस के अनुसार मनोज शनिवार को अपने तीन दोस्तों के साथ शराब पी रहा था और देर तक इधर-उधर घूमता रहा। इसके बाद सुबह चंदासी पेट्रोल पंप के पास उसका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.