Sonbhadra News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने लगाई फांसी, मौत
सोनभद्र, सितम्बर 7 -- Sonbhadra News: बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के करमघट्टी गांव में सोमवार की दोपहर एक युवती ने दुपट्टे के सहारे चिलबिल के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। युवती ने किन कारणों से फांसी लगाई इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। बभनी थाना क्षेत्र के करमघट्टी गांव निवासी दिलबरन की 18 वर्षीय पुत्री फूलमती सोमवार की दोपहर अपने घर से 100 मीटर की दूरी पर चिलबिल के पेड़ में अपने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। बकरी चरा रहे चरवाहे ने उसे पेड़ से लटकता देख ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। ग्राम प्रधान ने घटना की जानकारी बभनी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बभनी पुलिस मौके पर पहुंची और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। पुलिस के अन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.