Sonbhadra News: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला किशोर का शव
सोनभद्र, सितम्बर 7 -- Sonbhadra News: बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के अरझट गांव में रविवार को 13 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर से करीब 150 मीटर दूर पलाश के पेड़ से लटका मिला। एकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही माता-पिता अचेत हो गए। अरझट गांव निवासी महेश का 13 वर्षीय पुत्र बादल कक्षा आठ का छात्र था। परिजनों के मुताबिक रविवार दोपहर करीब दो बजे वह घर से निकला था। करीब चार बजे उसके चाचा मदन खेत में यूरिया खाद डालने गए थे। इसी दौरान उन्होंने पलाश के पेड़ से किशोर का शव लटका देखा। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। बताया गया कि घटना के समय किशोर के माता-पिता चपकी में मिठाई की दुकान पर थे। बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही मां की हालत बिगड़ गई और वह अचेत हो गईं। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। बादल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.