Sonbhadra News: संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में मिला अधेड़ का शव
सोनभद्र, अगस्त 25 -- Sonbhadra News: कोन, हिन्दुस्तान संवाद। कोन थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित पुरानी तालाब में मंगलवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ का शव उतराता मिला। वह किन परिस्थितियों में यहां पहुंचा इसकी जानकारी नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कोन थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित पुरानी तालाब में मंगलवार की दोपहर एक अधेड़ का उतराया शव ग्रामीणों ने देखा। शव मिलने की सूचना से आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव काफी समय से पानी में पड़ा होने के कारण उससे दुर्गंध आ रही थी, जिसके चलते उसे बाहर निकालने में पुलिस को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। उसकी पहचान 50 वर्षीय लक्ष्मण पटेल पुत्र स्व. सुखाड़ी पटेल न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.