Sonbhadra News: संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिला किसान का शव
सोनभद्र, नवम्बर 28 -- Sonbhadra News: करमा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के पुरखास गांव में शुक्रवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थतियों में एक किसान का टमाटर के खेत में शव मिला। वह दो दिन पहले घर से निकला था। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बेमौरी गांव निवासी 42 वर्षीय विजयभान मौर्य पुत्र सत्यनारायण मौर्य घर से 500 मीटर दूर करमा थाना क्षेत्र के पुरखास गांव में रेहन पर खेत लेकर टमाटर की खेती किया था। परिजनों का कहना है कि वह बुधवार को घर से कहीं जाने के लिए निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। शुक्रवार की दोपहर पुरखास गांव में स्थित टमाटर के खेत में उसका संदिग्ध परिस्थतियों में शव ग्रामीणों ने देखा। ग्रामीणों ने शव देखकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना से परिजनों को अवगत कराया। सूचना मिलते ही परिजन भी रोते बिलखते मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.