Sonbhadra News: संदिग्ध परिस्थितियों में एनसीएल अधिकारी की ट्रेन से कटकर मौत
सोनभद्र, नवम्बर 1 -- Sonbhadra News: सिंगरौली/शक्तिनगर, हिन्दुस्तान टीम। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र के सीईटीआई कॉलोनी के समीप शनिवार देर रात रेलवे फाटक से महज 25 मीटर की दूरी पर एनसीएल के एक अधिकारी का ट्रेन से कटा शव मिला। उनका सिर धड़ से अलग था। वे रेलवे ट्रैक के पास कैसे पहुंचे इसकी जानकारी नहीं हो सकी थी। पुलिस परिजनों को सूचना देकर मामले की जांच में जुट गई है। एनसीएल झिंगुरदह परियोजना में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात 32 वर्षीय रजत प्रताप सिंह पुत्र शिवकुमार का शव शनिवार की रात सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र के सीटीआई गेट का पास मिला। सुबह शव देखकर लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची मोरवा थाने की पुलिस ने उनकी पहचान कर घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.