सोनभद्र, नवम्बर 1 -- Sonbhadra News: सिंगरौली/शक्तिनगर, हिन्दुस्तान टीम। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र स्थित सीईटीआई कॉलोनी के समीप शनिवार देर रात रेलवे फाटक से महज 25 मीटर की दूरी पर एनसीएल के एक अधिकारी का ट्रेन से कटा हुआ शव मिला। उनका सिर धड़ से अलग था। वे रेलवे ट्रैक के पास कैसे पहुंचे, इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों को सूचना देकर मामले की सघन जांच में जुट गई है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: संदिग्ध परिस्थितियों में एनसीएल अधिकारी की ट्रेन से कटकर मौतमृतक की पहचान और पद उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के औरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत बनारसी दास मंडी समिति के पीछे के निवासी 30 वर्षीय रजत प्रताप सिंह, पुत्र शिव कुमार सिंह, एनसीएल झिंगुरदह परियोजना में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात थे। शनिवार की रात सिं...