Sonbhadra News: संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान
सोनभद्र, सितम्बर 12 -- Sonbhadra News: डाला, हिन्दुस्तान संवाद। डाला चौकी क्षेत्र के बारी लंगड़ा मोड़ स्थित जिला पंचायत बैरियर के सामने शनिवार दोपहर बाद एक पान-चाय दुकानदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अधेड़ का शव उसके घर में लोहे की पाइप के सहारे गमछे से बने फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। बिल्ली बाड़ी निवासी 52 वर्षीय ओम प्रकाश चौरसिया शनिवार दोपहर करीब एक बजे अपनी बीमार पत्नी सुनीता को घर के बाहर पानी की टंकी के पास भेजकर घर में चला गया था। कुछ देर बाद पत्नी वापस लौटी तो पति को फंदे पर लटका देख चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। मृतक की सास सुकुमारी ने बताया कि करीब डेढ़ माह से उनकी बेटी सुनीता किडनी की बीमारी से पीड़ित है। पहले वाराणसी में उसका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.