सोनभद्र, सितम्बर 30 -- Sonbhadra News: चोपन, हिन्दुस्तान संवाद। जुगैल थाना क्षेत्र के खेवधा में सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ व्यक्ति का पेड़ से लटकता शव मिला। अधेड़ ने किन कारणों से फांसी लगाई इसकी जानकारी नहीं हो सकी थी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। जुगैल थाना क्षेत्र के खेवधा गांव निवासी 58 वर्षीय अमरनाथ चेरो पुत्र प्रताप का सोमवार की सुबह घर के कुछ दूर खेत में पेड़ से लटकता शव ग्रामीणों ने देखा। शव देखकर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधेड़ ने किन कारणों से फांसी लगाई इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। जुगैल पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद...