Sonbhadra News: संतोष कुमार बने दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष
सोनभद्र, सितम्बर 15 -- Sonbhadra News: सांगोबांध। दुर्गा पूजा एवं रामलीला समिति घघरा की बैठक सोमवार को शाम 3 बजे नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर परिसर में संपन्न हुई। अध्यक्षता पूर्व प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मीनारायण तथा संचालन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जीत सिंह खरवार ने किया। इस दौरान सर्वसम्मति से संतोष कुमार को दुर्गा पूजा एवं रामलीला समिति का अध्यक्ष चुना गया। वहीं लालमन सिंह खरवार को उपाध्यक्ष/संयोजक तथा राजेंद्र प्रसाद कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रामलीला का मंचन 10 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा। इस मौके पर अशोक कुमार, जगदीश प्रसाद, राजेश कुमार दुबे, श्यामज्ञान, विश्वनाथ, श्याम बिहारी, अविनाश कुमार, भोला प्रसाद और श्यामसुंदर आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: जनार्दन गिरि बने संरक्षक/अध्यक्ष, आनंद सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.