Sonbhadra News: संचारी रोग अभियान को लेकर 55 गांवों में हुई नालियों की सफाई
सोनभद्र, जुलाई 4 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद के सभी विकास खंडों एवं ग्राम पंचायतों में व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान संचालित किया गया, जिसमें सफाईकर्मियों, पंचायत सहायकों, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं ग्राम प्रधानों की सक्रिय भागीदारी रही। अभियान के दौरान लोगों को संचारी एवं संक्रामक रोगों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के अंतर्गत जनपद के 207 विद्यालयों में संचारी रोग जागरूकता रैली निकाली गई। 55 ग्रामों में नालियों की सफाई, 102 स्थानों पर झाड़ियों की कटाई, 19 शौचालयों का निर्माण तथा नगर पंचायत क्षेत्रों में 117 स्थानों पर नालियों की सफाई कराई गई। यह भी पढ़ें- Azamgarh N...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.