सोनभद्र, अगस्त 12 -- Sonbhadra News: सांगोबांध, हिन्दुस्तान संवाद। अपना दल एस विधानसभा दुद्धी के दक्षिण जोन की मासिक बैठक बुधवार को ग्राम पंचायत बभनी के शुक्रवनटोला स्थित डीह बाबा परिसर बभनी जोन अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से मंथन किया गया। इस दौरान पार्टी की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर कई लोगों ने अपना दल एस की सदस्यता भी ग्रहण की। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख मान सिंह गोंड़ ने कहा कि संगठन सर्वोपरि है। आगामी पंचायत चुनाव में पार्टी को मजबूती के साथ मैदान में उतारने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से जुटना होगा। जोन, सेक्टर और बूथ अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा क...