सोनभद्र, अक्टूबर 22 -- Sonbhadra News: डाला। नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आशा विश्वकर्मा का गुरुवार को ओबरा विधानसभा कार्यालय में समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड़ ने पुष्पगुच्छ और भगवान गणेश की प्रतिमा भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान राज्यमंत्री एवं ओबरा विधायक संजीव सिंह गोंड़ ने कहा कि भाजपा में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। पार्टी महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। वहीं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशा विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा संगठन को मजबूत करने के साथ महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा लगातार तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाएगी। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: ...