Sonbhadra News: श्रीराम-सीता विवाह प्रसंग के बीच गरीब कन्या का हुआ विवाह
सोनभद्र, अक्टूबर 16 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। चुर्क नगर पंचायत के रामलीला मैदान में बुधवार की रात श्रीराम-सीता विवाह प्रसंग के दौरान सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल देखने को मिली। रामलीला कमेटी की ओर से एक गरीब कन्या का विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया। धार्मिक आयोजन के बीच हुई इस पहल की लोगों ने सराहना की। चुर्क की रामलीला में अब तक सीता विवाह के अवसर पर आठ गरीब कन्याओं का विवाह कराया जा चुका है। रामलीला में श्रीराम और माता सीता के प्रतीकात्मक स्वरूप में रामसेवक और आशा ने भूमिका निभाई। प्रतीकात्मक विवाह के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। वहीं, वास्तविक जीवन में चुर्क वार्ड निवासी रामसेवक और बुड़हर खुर्द निवासी आशा वैवाहिक बंधन में बंध गए। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: विवाह संस्कार के बाद हुआ कन्यादान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.