सोनभद्र, अगस्त 3 -- Sonbhadra News: दुद्धी (सोनभद्र), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अमवार में स्थित श्रीपंचमुखी हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने दान पेटी का चढ़ावा उठा ले गए। घटना की जानकारी सोमवार सुबह तब हुई जब मंदिर पुजारी प्रतिदिन की भांति पूजा करने पहुंचे। उन्होंने देखा कि मुख्य द्वार के दरवाजे पर लगे सिटकिनी और ताले दोनों को तोड़ कर हटा दिया गया है। वहीं दान पेटी का ताला भी तोड़ कर उसमें रहे चढ़ावा के भेंट भी चोरी हो गए है। घटना से क्षेत्र के भय का माहौल है। बीते 27 जून को भी इसी तरह की घटना हुई थी, जिसकी सूचना कार्यदाई संस्था ने पुलिस चौकी को दी थी, लेकिन पुन: चोरी की पुनरावृत्ति व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...