Sonbhadra News: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती
सोनभद्र, सितम्बर 18 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती गुरुवार को जिलेभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। औद्योगिक इकाइयों, निजी कल-कारखानों, सरकारी विभागों और प्रतिष्ठानों में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। लोगों ने सुख-समृद्धि, उन्नति और प्रतिष्ठानों के सुचारू संचालन की कामना की। कई स्थानों पर पूजा पंडाल सजाकर भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण किया गया। जिले के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों में भी विश्वकर्मा जयंती पर विशेष आयोजन हुए। मशीनों, औजारों, वाहनों और उपकरणों की पूजा की गई। वहीं लोगों ने अपने घरों और दुकानों में भी भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। बिजली विभाग के कार्यालय में भी भगवान विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन किया गया। कर्मचारियों ने विधि-व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.