सोनभद्र, सितम्बर 11 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट करारी की ओर से गुरुवार को वीर अब्दुल हमीद बलिदान दिवस पर अधिवक्ता भवन कचहरी में शौर्य दिवस काव्य संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के बलिदान को नमन करते हुए साहित्य और संगीत के क्षेत्र में योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Chapra News: मढ़ौरा में शहीद अब्दुल हमीद की शहादत को किया गया नमनकार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएँ ओज कवि प्रभात सिंह चंदेल को सोन साहित्य रत्न और सुशील मिश्रा को सोन संगीत रत्न सम्मान से विभूषित किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक ओमप्रकाश त्रिपाठी ने वीर अब्दुल हमीद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दिवाकर द्विवेदी मेघ ने वाणी वंदना प्रस्...