Sonbhadra News: शिव महापुराण कथा से पूर्व निकली कलश यात्रा
सोनभद्र, अगस्त 25 -- Sonbhadra News: दुद्धी। स्थानीय कस्बे के शिवाजी तालाब परिसर में आयोजित छह दिवसीय शिव महापुराण कथा के प्रथम दिन मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। वृंदावन धाम से पधारे कथावाचक पंडित कुंजबिहारी शुक्ल के सानिध्य में निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरिराम चेरो रहे। श्रद्धालु शिवाजी तालाब से जल लेकर कस्बे के प्रमुख मंदिरों मां काली मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, विष्णु मंदिर और संकट मोचन मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचे और पूजा-अर्चना कर मत्था टेका। इसके बाद यात्रा पुनः शिवाजी तालाब पहुंची, जहां विधि-विधान से कलश स्थापना कराई गई। अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजक समिति के अध्यक्ष रवि जायसवाल ने बताया कि शिव महापुराण कथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.