Sonbhadra News: शिविर में 85 मरीजों की जांच कर वितरित की दवाएं
सोनभद्र, अक्टूबर 16 -- Sonbhadra News: ओबरा। तापीय परियोजना ओबरा की कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व सीएसआर योजना के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी के वार्ड नंबर-8 स्थित मां शारदा नगर में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 85 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं निःशुल्क वितरित की गईं। शिविर में मरीजों के ब्लड प्रेशर, शुगर समेत अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच की गई। इसके साथ ही लोगों को विभिन्न बीमारियों से बचाव, रोकथाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया गया। ओबरा परियोजना अस्पताल के चिकित्साधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. मिथिलेश कुमार, फार्मासिस्ट शिवबालक, अरविंद सोनी, अमरजीत, पवन यादव, अविनाश श्रीवास्तव, अभिनव पाठक, आका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.