Sonbhadra News: शिविर में 410 लोगों के आखों की हुई जांच
सोनभद्र, सितम्बर 11 -- Sonbhadra News: कोन। विकास खंड कोन के ग्राम सभा महुद्दीनपुर में गुरुवार को डिजिटल साथी फाउंडेशन एवं लेंसकार्ट फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुरुषों और महिलाओं सहित कुल 410 ग्रामीणों की नेत्र जांच एवं स्क्रीनिंग की गई। जांच के दौरान कई लोगों में आंखों से संबंधित समस्याएं सामने आईं, वहीं मोतियाबिंद के संभावित मरीजों की भी पहचान की गई। शिविर में विशेषज्ञों ने ग्रामीणों की आंखों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी। जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए। इस मौके पर डिजिटल साथी फाउंडेशन के फाउंडर वेद प्रकाश ओझा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.