सोनभद्र, अगस्त 19 -- Sonbhadra News: सोनभद्र/घोरावल, हिटी। पवित्र सावन माह में जिले के शिवालयों में दर्शन-पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। बुधवार को शिवालयों में अल सुबह से ही दर्शन करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। हर-हर महादेव के जयघोषण से पूरा मंदिर क्षेत्र गुंजायमान रहा। राबर्ट्सगंज नगर के वीरेश्वर महादेव मंदिर, सोमनाथ मंदिर, गौरीशंकर मंदिर, पंचमुखी महादेव मंदिर, बरैला महादेव मंदिर समेत कई शिव मंदिरों में सुबह से ही दर्शन-पूजन करने के लिए लोगों की भीड़ जमी रही। अल सुबह ही दर्शन करने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। श्रद्धालु लाइन में खड़ाकर भगवान भोलेनाथ का दर्शन-पूजन किया। इसी तरह शिवद्वार धाम स्थित उमा-महेश्वर मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर दर्शन-पूजन किया। रिमझिम बारिश और प्रतिकूल मौसम के बावजूद सुबह से ही ...