सोनभद्र, अगस्त 13 -- Sonbhadra News: दुद्धी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को दुद्धी नगर पंचायत स्थित शिवाजी तालाब परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने तालाब परिसर की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता और नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस से पूर्व पार्टी की ओर से जिले के विभिन्न हिस्सों में शहीद स्मारकों, मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की। मंडल अध्यक्ष दीपक शाह ने कहा कि अभियान का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने के साथ स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह भी पढ़ें- दरगाह में भारत माता के जयकारों के बीच निकली तिरंगा यात्रा इस मौके पर जिला मंत्री मनोज सिंह ...