Sonbhadra News: शिक्षण सामग्री पाकर खिले बच्चों के चेहरे
सोनभद्र, अक्टूबर 8 -- Sonbhadra News: म्योरपुर। स्थानीय ब्लॉक के गोविंदपुर में गुरुवार को कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड के चेयरमैन के जन्मदिन के अवसर पर कंपनी की ईपीसी-ईसीआर रेनुकूट प्रोजेक्ट टीम ने सीएसआर के तहत जरूरतमंदों के बीच खाद्य एवं शिक्षण सामग्री का वितरण किया। इस दौरान जरूरतमंद बच्चों, बुजुर्गों और अनाथालय में रहने वाले लोगों को अनाज, फल, नोटबुक, पेंसिल, रबर सहित अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। सुरक्षा अधिकारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के साथ उनके जीवन में खुशी और उम्मीद का संचार करना है। इस मौके पर सुरक्षा अधिकारी सुबोध कुमार सिंह, अजय सिंह, अनिल पोद्दार, विकास कुमार, सौरव दीक्षित, ताराकांत कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.