Sonbhadra News: शिक्षक के आकस्मिक निधन पर शोक
सोनभद्र, नवम्बर 2 -- Sonbhadra News: बभनी। विकास खंड बभनी के कम्पोजिट विद्यालय बड़होर के प्रधानाध्यापक हवलदार यादव का रविवार की रात आजमगढ़ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही बभनी के बेसिक शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। हवलदार यादव मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले थे। खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार प्रजापति ने शिक्षक हवलदार यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। वहीं शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.