सोनभद्र, अगस्त 8 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय बहुआर में सत्र 2026-27 के लिए शिक्षक-अभिभावक परिषद पीटीसी का गठन अभिभावकों की आम सभा में शनिवार को किया गया। प्राचार्य अंशुमान सिंह ने कहा कि अभिभावक एवं शिक्षक दोनों का साझा उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास, संस्कार निर्माण एवं उज्ज्वल भविष्य का निर्माण है। उन्होंने कहा कि परिषद विद्यालय और अभिभावकों के मध्य सहयोग एवं समन्वय का एक सशक्त मंच है। सभा में अभिभावक पक्ष से संजीव कुमार सिंह, संतोष कुमार, शैलेन्द्र कुमार पाल, विनिता त्रिपाठी, गीता देवी, रवि कुमार कुशवाहा, मधु सिंह, रविकांत सिंह, चन्द्रमणि सिंह यादव, अभिषेक, गिरधारी लाल, बालेश्वर, रीता देवी एवं रीना देवी सहित प्रतिनिधियों का चयन किया गया। शिक्षक पक्ष से उमेश प्रसाद शुक्ल उपाचार्य, आंचल यादव पीजीट...