Sonbhadra News: शिक्षकों-छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान
सोनभद्र, अगस्त 14 -- Sonbhadra News: केकराही। हंस वाहिनी इंटर कॉलेज कसया, जेएसपी डिग्री कॉलेज कसया तथा मां विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज पापी में शुक्रवार को व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों ने विद्यालय परिसर सहित आस-पास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की। संस्थानों के प्रधानाचार्यों के नेतृत्व में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अभियान में सहभागिता की। इस दौरान कक्षा-कक्षों, शौचालयों, प्रवेश-निकास द्वारों, सीढ़ियों तथा जल संसाधनों की सफाई की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने बताया कि जनपद के सभी विद्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर विद्यालय भवनों को तिरंगा लाइटिंग से भी सजाया जा रहा है, ताकि रात में विद्यालय परिसर आकर्षक नजर आए और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.