Sonbhadra News: शिक्षकों के समायोजन पर भेदभाव का लगाया आरोप
सोनभद्र, अक्टूबर 6 -- Sonbhadra News: दुद्धी,हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड दुद्धी की ग्राम पंचायत फुलवार स्थित जूनियर हाईस्कूल में शिक्षकों की तैनाती को लेकर सवाल उठने लगे हैं। विद्यालय लंबे समय से शिक्षक विहीन होने का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधान दिनेश यादव और पूर्व बीडीसी सदस्य मुकेश गुप्ता ने तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने शिक्षकों के समायोजन की उच्चस्तरीय जांच कराने और विद्यालय में तत्काल शिक्षकों की तैनाती की मांग की। शिकायतकर्ताओं के अनुसार फुलवार जूनियर हाईस्कूल में लंबे समय से एक भी शिक्षक तैनात नहीं है। इससे विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस समस्या को लेकर पूर्व में भी तहसील दिवस समेत उच्चाधिकारियों के समक्ष कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक अपेक्षित का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.