सोनभद्र, अक्टूबर 26 -- Sonbhadra News: शक्तिनगर। हिंदुस्तान संवाद एनटीपीसी शक्ति नगर आवासीय परिसर स्थित शक्तेश्वर महादेव मंदिर में शास्त्रीय संगीत और कथक नृत्य की जमकर बयार बही। मौका था शक्ति संगीत कला परिषद की ओर से शरद पूर्णिमा की रात्रि में आयोजित 29 वें सांस्कृतिक समारोह का। देश के विभिन्न शहरों से आए कलाकारों ने अपनी अपनी प्रस्तुति से दर्शकों-श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि एनटीपीसी सिंगरौली के ए पी तिवारी, अध्यक्ष एके सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कोलकाता से संतूर वादक कुमार सारंग, सितार वादक नीरज मिश्रा और तबला वादक पंडित ललित कुमार की जुगलबंदी समारोह का प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा। कलाकारों ने राग प्रस्तुति से सूर ताल का सुंदर समन्यव्य प्रस्तुति देकर देर रात तक लोगों को बैठने पर मज...