Sonbhadra News: शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
सोनभद्र, सितम्बर 16 -- Sonbhadra News: वैनी, हिन्दुस्तान संवाद। रायपुर थाना क्षेत्र में युवती को शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक पति-पत्नी की तरह रहने और संबंध बनाने के आरोपी युवक को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी पर दूसरी शादी करने के बाद पीड़िता को छोड़ने का आरोप है। पुलिस के अनुसार खलियारी गांव निवासी शमशाद अंसारी वर्ष 2014 से एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर रह रहा था। दोनों के बीच संबंध से वर्ष 2023 में एक पुत्र भी हुआ। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व शमशाद ने दूसरी महिला से शादी कर ली और इसके बाद फरार हो गया। इसकी जानकारी मिलने पर पीड़िता ने रायपुर थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को खलियारी-सरईगढ़ मार्ग से गिरफ्तार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.