Sonbhadra News: शांति भंग में पुलिस ने चार का किया चालान
सोनभद्र, जुलाई 14 -- Sonbhadra News: बीजपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जरहा के टोला पोथी पाथर के चार आरोपियों को भूमि विवाद में तनाव को देखते हुए शांति भंग में चालान कर दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एक ही भूमि के कब्जे को लेकर दोनों पक्ष अपना-अपना दावा कर रहे थे। समझाने के बावजूद दोनों पक्ष मानने को तैयार नहीं हुए। पुलिस ने संत कुमार जायसवाल, श्याम लाल, सोनू कुमार निवासी जरहा टोला पोथी पाथर का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया। गिरप्तारी टीम में उप निरीक्षक दीनानाथ व निखिल उपाध्याय आदि रहे। यह भी पढ़ें- Bhabua News: शराब के साथ दो आरोपित गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.