सोनभद्र, नवम्बर 1 -- Sonbhadra News: शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद। शक्तिनगर पुलिस ने उपद्रव मचा रहे पांच लोगों का शांति भंग में चालान कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है। शक्तिनगर थाना प्रभारी सत्येंद्र राय ने बताया कि प्रथम पक्ष के खड़िया निवासी सत्यम मिश्रा पुत्र रमाशंकर मिश्रा, दुर्गेश गिरी पुत्र गंगा गिरी, सौरभ शुक्ला पुत्र राकेश शुक्ला वही चिल्काडांड बस्ती निवासी रोहित सिंह पुत्र छोटेलाल सिंह व विनोद गुप्ता पुत्र रामजितन शाह को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया गया। बताया की मनाही के बावजूद लोग मारपीट पर उतारू थे इसलिए चालान कर न्यायलय में पेश किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...